मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर में प्रतिबंध के बावजूद ऑटो व ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे ढाए ज रहे हैं। सोमवार को शहर के मिठनपुरा, चक्कर मैदान, ब्रह्मपुरा, गोबरसही, भगवानपुर, रामदयालु नगर, जीरोमाइल, बैरिया, दादर इलाके में ई-रिक्शा व ऑटो से स्कूल तक बच्चों को पहुंचाया जा रहा है। पुलिस, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। ऑटो चालक ऐसा करने के पीछे कई तर्क दे रहे हैं। जानकारी हो कि, सुरक्षा कारणों से ऑटो व ई-रिक्शा को स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए परिवहन विभाग ने प्रतिबंधित किया है। ऑटो व ई-रिक्शा में बच्चों को असुरक्षित तरीके से बैठाया जाता है। सीट से दोगुना, तीगुना तक उसपर बच्चों की संख्या होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई ऑटो व ई-रिक्शा खस्ताहाल में होते हैं, जिससे बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.