भभुआ, अप्रैल 19 -- रामपुर। प्रखंड के बधारों में फसल अवशेष जलाने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने पर रोक लगाई गई है। यह भी कहा गया है कि ऐसा करनेवाले किसानों का निबंधन रद्द करते हुए उन्हें योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। शाम ढलने के बाद बधार में हर ओर पराली जलते दिख रही है। हवा से आग की लपट आगे ही बढ़ती है, जिससे दूसरे की भी फसल जलने की आशंका बनी रहती है। प्रखंड परिसर का शौचालय बना शोभा की वस्तु रामपुर। प्रखंड परिसर में पीएचईडी की देखरेख में बनाया गया सार्वजनिक शौचलय शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। इसमें ताला बंद रहता है। आसपास में झाड़ियां उग गई है। इस परिसर में कई विभागों के कार्यालय हैं, जहां कार्य निष्पादन के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्र से लोग आते हैं। लेकिन, वह इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेश...