भभुआ, नवम्बर 27 -- सब्जी, किराना, जेनरल स्टोर व अन्य दुकानों पर कैरी बैग में मिल रही सामग्री जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के बाद भी नहीं मान रहे व्यवसाई (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। सरकार द्वारा कैरी बैग के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बाद भी इसका उपयोग बेलांव, सबार आदि बाजारों में धड़ल्ले से किया जा रहा है। दुकानदार कैरी बैग में सामान दे रहे हैं और ग्राहक उसे अपने घरों में ले जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने के बाद वह यत्र-तत्र फेंक दे रहे हैं। सड़ी-गली सब्जियों, बचे खाद्य पदार्थ भी प्लास्टिक में फेंका जा रहा है। मवेशी उक्त चीजों को खाने के दौरान प्लास्टिक को भी खा जा रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है। प्लास्टिक से नाले भी जाम हो रहे हैं, जिससे जलनिकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। दुकानदारों को इस बात की चिंता नहीं है...