नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने प्रतिबंधित साइलेंसर लगी बाइक दौड़ाने वाले चार लोगों को पकड़ा। इसके बाद उनकी बाइक को जब्त कर लिया। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों से बहसभी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अरावली पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में एक बुलेट बाइक खड़ी नजर आ रही है। इसके पास ही पुलिसकर्मी हाथ में बाइक की चाबी लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभद्रता करने की भी आवाज रही है। बाइक वाला गलती स्वीकार करते हुए पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर को जल्द निकलवाने का आश्वासन दे रहा है। लोगों ने वीडियो वायरल करते हुए पुलिसकर्मियों पर जबरन चाबी लेने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि क्षेत्र में बाइक स...