मिर्जापुर, सितम्बर 13 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। गाय की हत्या कर मांस को बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को चुनार पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अभियुक्त अदलहाट निवासी है। जबकि अन्य दो सदस्य अभी तक फरार हैं। गिरोह के सदस्य मांस को बरगवां जंगल स्थित एक बाइक सवार को सप्लाई करते हैं। पुलिस की टीम अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव के घर के बाहर खूंटे में बंधी गर्भवती गाय बुधवार की रात लापता हो गई। दूसरे दिन सुबह घर से कुछ दूरी पर एक मकान के पास लापता गाय के अवशेष मिले थे। किसी मशीन से काटे जाने की आशंका जताई थी। अखिलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध गो हत्या का मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई थी। मुखबिर ...