रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- किच्छा। गो वंश स्क्वार्ड ने ग्राम दरउ में एक दुकान से 7 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा। जबकि दुकानदार मौके से फरार हो गया। स्क्वार्ड ने आरोपी को चिन्हित कर केस दर्ज किया है। बीते गुरुवार को गो वंश स्क्वार्ड दरउ चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम दरऊ में बिस्मिल कबाब बिरयानी की दुकान पर प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है। स्क्वार्ड ने स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर दुकान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर दुकानदार फरार हो गया। दुकानदार की पहचान सकलैन उर्फ हसनैन पुत्र अब्दुल वहीद निवासी टाडा छंगा शीशगढ बरेली के रूप में की गई। पुलिस ने मौके से 7 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...