महाराजगंज, फरवरी 7 -- भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा विशुनपुर खुर्द नहर की पटरी पर प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति कूदकर भाग गया। मुखबिर की सूचना पर डेरवा से विशुनपुर खुर्द जाने वाली नहर की पटरी पर एक मारुति कार से दो व्यक्ति मांस के साथ जा रहे थे। पुलिस ने मौके से एक युवक को दबोच लिया। दोनों की पहचान विशुनपुर खुर्द निवासी आफताब आलम व अब्दुल हई के रूप में हुई है। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...