रांची, सितम्बर 15 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा पुलिस ने रविवार रात को कनकलोया गांव के समीप महतो होटल से तीन युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवकों में उड़ीकेल खिजुरटोली निवासी सेवियन कोंगाडी, नहमिया तोपनो व अभिषेक केरकेटा दोनों खेरखई निवासी शामिल हैं। बताया जाता है कि रविवार रात दस बजे के करीब तीन युवक बाइक से महतो होटल पहुंचे थे। उनके पास टिफिन में पका हुआ प्रतिबंधित मांस था। टिपिन अलग रखकर चिकन बनवाने लगे। होटल में मौजूद लोगों को शक होने पर फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए पशुपालन विभाग को भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.