रांची, जनवरी 13 -- रांची। अपर न्यायायुक्त मिथिलेश कुमार सिंह की अदालत ने अवैध रूप से गोवंशीय मांस की बिक्री मामले में जेल में बंद आरोपी मो. साहेब आलम उर्फ आलम कुरैशी उर्फ डोमा कुरैशी की जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तीन अगस्त को छापेमारी के दौरान 25 किलो कच्चा मांस, तराजू और हथियार बरामद हुआ था। घटना को लेकर डोरंडा थाना में कांड संख्या 231/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...