रुडकी, मार्च 7 -- तीन दिन पहले सीधडू गांव निवासी सुमन के घेर से गाय चोरी हो गई थी। अगले दिन सुबह में चोरी का पता चलने पर उन्होंने तलाश किया था तो गाय का कटा हुआ सिर और अंग एक किसान के खेत में पड़े मिले। सुमन ने गांव के 3 लोगों को नामजद करते हुए लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार को एसआई दीपक चौधरी, कर्मवीर सिंह और सिपाही शूरवीर सिंह, सन्दीप रावत की टीम ने नामजद आरोपी नाजिम व दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.