सिमडेगा, मार्च 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। बांसजोर और ठेठईटांगर पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामारी अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित लदे एक पिकअप वाहन को जब्‍त किया है। मौके पर पुलिस तीन पशु तस्‍कर मुरगु सिसई निवासी रोजामत शाह, शमशाद अंसारी और अलीम शाह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गुप्‍त सूचना के आधार बांसजोर एवं ठेठईटांगर पुलिस ने संयुक्‍त रुप से कारवाई की थी। पिकअप वाहन ओडि़शा से आ रही थी। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन में 14 प्रतिबंधित मवेशी ठूंस ठूंस का भरे गए थे। सभी जब्‍त मवेशी को सिमडेगा स्थित गोपाल गोशाला में रखा गया है। इस संबंध में पुलिस ने ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 22/25 के तहत मामला दर्ज किया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...