सिमडेगा, जुलाई 6 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोंनमेंजरा कोढ़ी टोली में प्रतिबंधित मांस काटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए। इधर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस ने घटनास्थल से प्रतिबंधित मवेशी का मांस भी जब्त किया है। वहीं पुलिस 42/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...