सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रतिबंधित मवेशी के मांस काटने एवं खरीदने के आरोप में सदर थाना की पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार के सुबह की है। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि खूंटीटोली हाताटोली में प्रतिबंधित मांस का व्यापार किया जाता है। सूचना की जानकारी सदर थाना को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ हाताटोली पहुंची। यहां एक घर के बगल में प्रतिबंधित मवेशी के काटे गए अंग के अवशेष पड़े मिले। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद मामला को शांत कराया, लेकिन इसी बीच मांस काटने वाले दंपत्ति फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मांस खरीदने और काटने के आरोपी तेलेस्फोर कुल्लू, एबनेजर सुरीन को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.