जौनपुर, जनवरी 15 -- नौपेड़वा। बक्शा पुलिस ने बुधवार को फतेहगंज बाजार से 450 ग्राम प्रतिबंधित मंझे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये गए अभियान के तहत फतेहगंज चौकी इंजार्ज सकलदीप सिंह ने बाजार से प्रतिबंधित मंझा विक्रेता सचिन मौर्या निवासी बढ़ौना की दुकान पर छापा मारकर 450 ग्राम प्रतिबंधित मंझा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...