जौनपुर, दिसम्बर 19 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम को दो दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के चंदन शहीद मार्ग स्थित सरोखनपुर के आनंद निगम द्वारा चाइनीज मंझा की बिक्री की जा रही है। जहां छापेमारी कर दो किलो दो सौ ग्राम मंझा बरामद किया गया। इसी तरह भलुआही गांव से लजीज अहमद को दो किलो पांच सौ ग्राम प्रतिबंधित मांझा की बिक्री करते पकड़ा गया। दोनों दुकानदारों का शुक्रवार को चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...