गिरडीह, नवम्बर 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार रांची के निदेशानुसार शनिवार को धनवार नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के क्रय, विक्रय संधारण, संग्रहण तथा वितरण के आलोक में अभियान चलाया गया। जहां दुकानदारों, सब्जी, फल विक्रेताओं से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए 2900 रुपए जुर्माना वसूल किया गया l साथ ही भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा उसके स्थान पर कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। उक्त अभियान में नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रंजन कुमार पांडेय, स्वच्छता प्रभारी पवन कुमार, देवेंद्र दुबे, विपिन कुमार, निखिल कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...