फतेहपुर, जनवरी 3 -- जाफरगंज। क्षेत्र के धौरहरा के मजरे कोरवल में खड़े प्रतिबंधित पेड़ को जमींदोज करने पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अमौली रेंज के वन दरोगा देवेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव में गूलर का पेड़ काटा गया है। बताया कि गांव के राजन निषाद द्वारा बिना अनुमति के ही पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...