मथुरा, जनवरी 9 -- यूपी के मथुरा में प्रतिबंधित पशु के कटान की सूचना के बाद शुक्रवार को बवाल हो गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने कॉलोनी में स्थित तीन कबाड़ गोदामों में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 45 किलो मांस बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद मांस के नमूने जांच के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय भेजे गए हैं। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर तनाव देखते हुए कई थानों का फोर्स तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.