पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- जहानाबाद। प्रतिबंधित पशुओं का वध करने के आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी जवाब में फायरिंग की। जिसमें एक गोतस्कर घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में आरोपी ने जहानाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं का वध करने की घटनाएं भी कबूली हैं। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे एक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम परेवा के निकट मुरसेना जाने वाले कच्चे रास्ते पर वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने जब रोका तो उनमें से एक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। जिसमें पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाइन पर साहूकारा निवास...