लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- थाना मझगई में लगातार हो प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की घटनाओं से नाराज हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम पलिया को सौंप कर थाना प्रभारी को थाने से हटाए जाने की मांग की है। बुधवार को तहसील पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी, गौरक्षा दल व तमाम हिन्दु संगठनों ने जुलूस निकाल कर मझगई थाना प्रभारी राजू राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको मझगई थाने से हटाए जाने की मांग की है। हिन्दू संगठन के तमाम लोगो ने एसडीएम डॉ अवनीश कुमार को दिए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि थाना मझगई के अंतर्गत मंगलवार को प्रतिबंधित पशुओं की हत्या की घटना हुई, जिससे हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। इससे पहले भी कई घटनाएं हुई थाना प्रभारी न मा...