मधुबनी, दिसम्बर 10 -- हरलाखी,एक संवाददाता। पूर्व के दो अलग अलग प्रतिबंधित नशीली दवा कांड में नामजद दो फरार आरोपित को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी दीपक सिंह व हरिने गांव निवासी रंजीत कुमार दास के रूप में हुई है। दोनो आरोपित के विरुद्ध जनवरी व फरवरी माह में पिपरौन व हरिने एसएसबी कैंप के जवानों ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से दोनो पुलिस की नजर से फरार चल रहे थे। जिसे कांड के अनुसंधानकर्ता ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...