लखनऊ, फरवरी 15 -- चिनहट इलाके में मेडिकल स्टोर मालिक ने प्रतिबंधित दवा नहीं बेचने की बात कही तो दो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने स्टोर मालिक के बेटे और भाई की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने धमकी दी। डॉयल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मटियारी निवासी पवन कुमार यादव ने बताया कि उनका देवा रोड पर इंडियन बैंक के नीचे मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार देर रात 10:32 बजे शुभम और उसके साथी स्टोर पर पहुंचे। उन लोगों ने पवन से एक दवा मांगी। पीड़ित ने दवा प्रतिबंधित होने की बात कही। बोला कि उनके पास उक्त दवा नहीं है। आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपियों ने पीड़ित के बेटे और उनके भाई को पीटना श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.