सीतामढ़ी, जनवरी 14 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिले के परोहा नगरपालिका अंतर्गत बशीर चौक के समीप से दो तस्करों को प्रतिबंधित दवाओं के साथ मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए प्रतिबंधित दवाओं को जप्त कर लिया गया है। डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता विष्णु प्रदीप वस्याल ने बताया कि मंगलवार की सुबह को गुप्त सूचना मिली की भारतीय क्षेत्र से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं तस्करी कर नेपाल ले जाने की योजना है। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस चौकी सरमुजवा व मोतीपुर नरकटिया के पुलिस द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया,चेक जांच के क्रम में एक बाइक बीआर 05 बीएल- 8846 पर सवार दो व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने पर जांच के क्रम में उसके बाइक के डिक्की से ट्रामोल-50 का 126 पीस टेबलेट व 1260 पीस कैप्सुल सहित तीन मोबाइल तथा 36 हजार नगद राशि ब...