शामली, फरवरी 18 -- प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री और सप्लाई के मामले में हरियाणा की सीआईए पुलिस ने झिंझाना के एक मेडिकल संचालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान मेडिकल संचालक की पत्नी ने पुलिस टीम का विरोध भी किया, जिससे मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।बताया गया है कि तीन दिन पूर्व हरियाणा के करनाल सीआईए पुलिस ने इंडियन मेडिकल स्टोर के संचालक सरफराज निवासी बिडोली को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को सीआईए टीम झिंझाना पहुंची और मेन बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक सतबीर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।इस दौरान संचालक की पत्नी ने पुलिस द्वारा ले जाने का विरोध करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। हालांकि पुलिस टीम आवश्यक औपचारिकताएं पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.