हरिद्वार, जनवरी 20 -- ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पटाखा कारोबारी के पुत्र को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चीनी मांझा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से 133 गट्टू चीनी मांझा बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का चालान किया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में खतरनाक मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह एसएसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम बाजार क्षेत्र में जांच कर रही थी। इस बीच, मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक मकान में भारी मात्रा में चीनी मांझा छिपाकर रखा गया है और उसकी अवैध बिक्री की जा रही है। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत दबिश दी। मकान के भीतर मौजूद युवक कमरे से बाहर निकलकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.