मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को लेकर सोमवार की शाम को मऊ पुलिस को अहम सफलता मिली। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने बांस की मस्जिद के पास दबिश देकर भारी मात्रा के चाइनीज मांझे का खेप बरामद किया। बरामद चाइनीज मांझे की खेप की कीमत 1 लाख से अधिक आंकी गई है। पुलिस टीम बरामद चाइनीज मांझे के साथ गिरफ्तार एक आरोपित से पूछताछ में जुटी है। प्रतिबंध के बावजूद भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले के साथ चोरीछिपे की जा रही है। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ छापेमारी को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है। सोमवार की शाम को शहर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना ...