पलामू, फरवरी 15 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी से खैर की अवैध लकड़ी हरियाणा ले जाने के क्रम में ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हालांकि ड्राइवर भाग निकला है। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गश्तिदल को पुराना एनएच रोड के बगल में संदिग्ध अवस्था में ट्रक पाया गया। पुलिस को ट्रक के समीप आते देख ड्राइवर फरार हो गया। ट्रक का डाला त्रिपाल से ढका था। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की और पाया कि ट्रक पर लकड़ी का बोटा लदा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत देर तक ड्राइवर या अन्य व्यक्ति नहीं आने पर गश्ति दल ने ट्रक को थाना ले आया। बाद में वन विभाग के पदाधिकारी को बुलाकर लकड़ी की जांच कराया गया। जांच में पता चला कि ट्रक पर प्रतिबंधित खैर की लकड़ी है। इसका परिवहन प्रतिबंधित है। ट्रक का वजन कर...