चंदौली, नवम्बर 26 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में धड़ल्ले से हो रहे पत्थर खनन और इसकी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार को डीएफओ बी शिव शंकर के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने मिर्जापुर बॉर्डर पर स्थित मुबारकपुर प्रतिबंधित खनन क्षेत्र में वन विभाग की टीम पहुंची। जहां अवैध रूप से पत्थर पटिया लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। वन विभाग की हो रही लगातार कार्रवाई से पत्थर खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज अनुभाग के चतुरीपुर-मुबारकपुर मार्ग के पास प्रतिबंधित पहाड़ी और खनन क्षेत्र में पत्थर खनन माफियाओं के फल फूल रहे धंधे पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। बीते 19 नवंबर को भी मुबारकपुर अमरा मार्ग से वन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.