रुडकी, नवम्बर 25 -- सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार देर शाम एक व्यक्ति को 192 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ संबंधित धारों में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। सोमवार देर शाम सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह कांस्टेबल मदन सिंह, सतपाल राणा के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह अली चौक से लक्सर की ओर गए बेगम पुल को पार करके उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। संदिग्ध के पास वाहन रोककर पूछताछ की तो वह सकपका गया और अपनी जब में पड़े एक पैकेट को निकाल कर फेंकने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इसी दौरान उसके पास से 192 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नशीले कैप्सूल के साथ शाहरुख निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है जिसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.