गिरडीह, मार्च 18 -- बेंगाबाद। झारखंड सरकार के प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार दोपहर बेंगाबाद और छोटकी खरगडीहा पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है। बेंगाबाद एवं छोटकी खरगडीहा में उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रतिपक्ष के नेता कुछ देर के लिए दोनों जगहों पर रुके। बाबूलाल मरांडी के झारखंड सरकार में प्रतिपक्ष के नेता बनने के बाद बेंगाबाद और छोटकी खरगडीहा की धरा पर उनका पहला आगमन हुआ था। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट देकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रतिपक्ष के नेता बेंगाबाद चतरो मुख्य पथ होकर राजधनवार के घोड़थंबा जा रहे थे। व्यस्तता के कारण प्रतिपक्ष के नेता मीडियाकर्मियों से मुखातिब नहीं हो सके। बेंगाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.