जहानाबाद, जनवरी 29 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में योगदान सुनिश्चित करना है, अन्यथा उनके वेतन की जवाब देही विभाग को नहीं होगी। पत्र में बताया गया है कि पूर्व में भी विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने का निर्देश दिया जा चुका है। बावजूद इसके अभी भी कई विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। लेकिन, इस आदेश का प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय ऐसे हैं जहां एकमात्र शिक्षक कार्यरत हैं। वहां पूर्व में प्रतिनियुक्ति के माध्यम से शिक्षकों की व्यवस्था की गई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्गत...