मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मीनापुर। राजद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मोतहांमाल गांव पहुंचा। मृतक मिंटू कुमार साह उर्फ मधेसिया के परिजनों को न्याय का भरोसा दिया। साहू भूपाल भारती के नेतृत्व में छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारी से मिलकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। साहू भूपाल भारती ने बताया कि एक महीने के भीतर जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इससे लोगों में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...