किशनगंज, दिसम्बर 18 -- पौआखाली। एक संवाददाता नगर पंचायत पौआखाली के बीचों बीच गुजरने वाली डे मार्केट कद्दभिट्ठा पथ निर्माण सड़क में बंगाल से आने बाली बालू गिट्टी बेडमिसाली की ढुलाई करने वाले डंफर वाहनों के लगातार परिचालन से जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है। जिस कारण कार बाइक पर सवारी करने वालों सहित पैदल राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। खासकर पौआखाली नगर बाजार में सड़क जाम की समस्या गंभीर हो गई है, अस्पताल चौक से लेकर लक्ष्मी चौक, फुलवारी, केलाबाड़ी चूड़ीपट्टी रसिया मोड़ तक प्रत्येक दिन सड़क जाम की संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उसपर बालू गिट्टी बेडमिसाली लादे ओवरलोड डंपर वाहनों के बेरोकटोक परिचालन भीषण जाम आदि की समस्या उत्पन्न कर देती है। वहीं सड़क पर चल रहे ई रिक्शा एवं आटो हेतु कोई पार्किंग व्यवस्था न होने से उसी स्थल पर वाहनों को ...