रिषिकेष, मई 6 -- विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिनका फायदा प्रत्येक महिला का उठाना चाहिए। मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी विकासखंड यमकेश्वर के कुनाऊं गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रगति ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित स्टालों का अवलोकन किया। ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित शहद, विभिन्न प्रकार के मसाले, जैविक उत्पाद, जूट बैग्स तथा अन्य घरेलू उपयोगी सामग्री के स्टॉलों को देखा और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण तब ही संभव है, जब महिलाएं स्वयं के लिए प्रतिदिन कुछ समय निकालें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम उठाएं। मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, बीडीओ दृष्टि आनंद, नायब तहसीलदार वैभव जोशी, चंद्र मोहन सिंह नेगी, दर्शनी देवी, सोनम राव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.