नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी के सबसे प्रमुख स्टेशन नई दिल्ली पर कार्यरत रेलवे पुलिस प्रतिदिन औसतन तीन बच्चों को उनके परिवार से मिलवा रही है। यह बच्चें अलग-अलग कारणों से अपना घर छोड़कर रेलगाड़ी में बैठ दिल्ली पहुंच जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित करने के लिए नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे पुलिस के साथ ही कुछ एनजीओ भी तैनात हैं। वह अकेले बच्चों को देखकर उनसे बातचीत कर उन्हें थाने लाते हैं और फिर उन्हें उनके परिवार से मिलवाते हैं। वर्ष 2025 में नई दिल्ली स्टेशन पुलिस ने 1200 से ज्यादा बच्चों को उनके परिवार तक पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 300 ट्रेन आवाजाही करती है। इन रेलगाड़ियों में बैठकर लगभग रोजाना छोटे बच्चे दिल्ली आ जाते हैं। सबसे ज्यादा बच्चे, बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.