सुल्तानपुर, फरवरी 20 -- सूरापुर,संवाददाता। लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित सूरापुर बाजार में प्रतिदिन, प्रति घंटे जाम लगने से आम जनमानस परेशान हो गया है। सहालग के समय बाजार में जाम लगना प्रतिदिन की समस्या बनती जा रही है। लिंक मार्ग के सहारे किसी तरह लोगों ने अपनी मंजिल तय किया। जाम के दर्द से कराहते सूरापुर बाजार वासियों सहित यात्रियों व राहगीरों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। धार्मिक स्थल होने के नाते मंगलवार व शनिवार को बाजार में जाम लगने की समस्या तो थी ही। अब प्रतिदिन जाम देखने को मिल रहा है। जाम के बावत ट्रैफिक पुलिस का न होना जाम के झाम को बढ़ा देता है। सहालग के समय में तो प्रतिदिन जाम लग जा रहा है। जिससे आवश्यक कार्य के लिए जाने वाले लोगों को नाजायज समय गंवाना पड़ रहा है। कभी- कभी जाम में एम्बुलेंस व उच्चाधिकारियों की गाड़ियां भी फं...