प्रयागराज, फरवरी 17 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तथा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद प्रायोजित पांच दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को तीन तकनीकी सत्र संपन्न हुए। सीएमपी के डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने प्रायिकता-नमूना चयन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। द्वितीय सत्र में डॉ. रुचि दुबे ने संदर्भ ग्रंथ लेखन एवं एपीए-7 शैली पर व्याख्यान दिया। तृतीय सत्र में काशी नरेश पीजी कॉलेज, ज्ञानपुर के डॉ. प्रतीक उपाध्याय ने प्रतिदर्श एवं प्राचल सांख्यिकी पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...