गिरडीह, मार्च 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में हुए लूटपाट के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया। लूटपाट में शामिल सात अपराधियों को दबोचते हुए लूटे गए सामान भी बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों को जेल भेज दिया। निमियाघाट थाना परिसर में प्रेस वार्ता में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। बताया कि घटना के उद्भेदन के लिये गिरिडीह एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। जांच में पता चला कि अपराधी अंतर जिला गिरोह के सदस्य हैं, जो कई जिलों में ऐसी वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर धनबाद जिले के जोड़ापोखर, झरिया और सुदामडीह में छापेमारी कर धनबाद के डिगवाडीह निवासी मनीष कुमार यादव, सुदामडीह निवासी ओम प्रकाश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.