मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार की देर रात दो व्यक्तियों ने टोल कर्मियों की पिटाई कर दी। आरोप है कि एक ट्रक के फास्टैग में बैलेंस कम था। जब उसे टोल से पास नहीं करने दिया गया तो स्कार्पियों से पहुंचे दो लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने टोल मैनेजर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टोल मैनेजर सतपाल यादव ने तहरीर में लिखा है कि लेन नंबर 12 पर एक ट्रक पहुंचा था। वाहन के फास्टैग में बैलेंस कम होने पर वहां तैनात कर्मचारी दिनेश कुमार ने चालक से रिचार्ज कराने को कहा। इस बात पर ट्रक चालक ने अपने मालिक को फोन कर दिया। आरोप है कि कुछ ही देर में नरायनपुर की तरफ से निजामुद्दीनपुर निवासी राम सहाय यादव और अमरीश यादव उर्फ बंटी स्कार्पियो से वहां पहुंचे। दो...