चतरा, फरवरी 3 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चरका कला गांव में 7 जनवरी को अयान खान की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हो गई थी।इस मामले को लेकर काफी हंगामा किया गया था बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसी संबंध में गांव के कुछ लोगों ने बच्चे की न्याय दिलाने को लेकर रविवार को कैंडल मार्च निकाला कर पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई गई है और न्याय की मांग किया गया है। इसकी सूचना एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन को मिली उन्होंने प्रतापपुर थाना कुंदा पुलिस के साथ चरका कला गांव पहुंचे और लोगों से और पीड़ित परिवार से मिल कर हरसंभव मदद करने का अश्वासन दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.