बांका, जनवरी 26 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - खेसर पथ पर प्रतापपुर गांव मे मुख्य सड़क पर सालोंभर जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खासकर बरसात के दिनों में तो सड़क टापू में तब्दील हो जाता है। पीसीसी सड़क पर भी जलजमाव रहता है। वाहन चालक रोज दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। आम लोगों का पांव पैदल चलना भी मुश्किल भरा कदम हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कुव्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण मृत्युंजय ठाकुर, सुरेंद्र मालाकार, सुभाष प्रसाद, जर्नादन मालाकार सहित अन्य ने बताया कि खेसर से शंभूगंज तक करोड़ों की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस सड़क का कायाकल्प हुआ। लेकिन प्रतापपुर गांव में बीच सड़क पर जलजमाव का विभाग के पास जल निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.