चतरा, जून 20 -- चतरा, प्रतिनिधि। लथरवा नदी के पानी के बहाव में आने से प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मैराग गांव निवासी भूपुन यादव की 55 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी की मौत हो गयी। बताया जाता है कि महिला बीते बुधवार को जानवर चराने घर से निकली थी। बुधवार को दिनभर बारिश हो रही थी। संध्या में महिला जंगल से जानवर लेकर लौट रही थी, इसी दौरान लथरवा नदी पार करने में वह नदी की धारा में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इधर परिजन काफी खोज बीन करते रहे। दूसरे दिन गुरुवार को परिजनों व ग्रामीणों ने जंगलों, पहाड़ियों नदियों में काफी खोजबीन करने पर लथरवा नदी के बालू में उक्त महिला का शव पाया गया। परिजनों का कहना है कि महिला बुधवार को हमेशा की तरह जंगल जानवर चराने गई थी। संध्या में नही आई तो हमलोग काफी खोजबीन किया। गुरुवार को खोजबीन में लथरवा नदी मे उसका शव पाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.