चतरा, फरवरी 10 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में कचड़े और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के मेन गेट के आगे खाली परिसर रहने और चाहरदीवारी जर्जर हालत में रहने और मेन गेट पर दरवाजा नहीं लगे रहने के कारण आसपास के लोगों के द्वारा अपने अपने घरों के गंदगी और कचड़े विद्यालय के आगे खाली पड़े हिस्से में कचड़े फेक कर गंदगी फैलाया जा रहा है। जबकि उस परिसर में हिन्दी पुस्तकालय के नाम पर एक भवन भी बनाया गया वह भी रख रखाव के अभाव में और साफ-सफाई नहीं करने के वजह से कचड़ा भरा हुआ। प्रधानाध्यापक ने कहा कन्या मध्य विद्यालय के एचएम कुमारी पुष्पा ने बताई कि आस पास के लोगों को कई बार विद्यालय परिसर में कचड़े नहीं फेंकने और...