उरई, फरवरी 6 -- जालौन। चुंगी नंबर चार से प्रतापपुरा व सींगपुरा होकर सहाव तक संपर्क मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं और दोनों ओर झाड़ियां खड़ी हैं। इससे वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। नगरवासी ने गड्ढे भरवाने व झाड़ियों को कटवाने की मांग डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है। चुंगी नंबर चार से ग्राम प्रतापपुरा व सींगपुरा होकर सहाव गांव तक संपर्क मार्ग बना हुआ है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन सैंकड़ों लोग तहसील मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। वर्तमान में मार्ग जर्जर अवस्था में है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। साथ ही सड़क के दोनों ओर बड़ी बड़ी झाडियां उग आई हैं। झाड़ियां उगी होने से मार्ग काफी संकरा हो गया है। जिससे इस मार्ग से होकर वाहन निकालने में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर के अशफाक आदि ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि इस...