सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- भदैंया, संवाददाता। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के करोमी गांव में रविवार को आयोजित झाबर प्रतियोगिता में सुलतानपुर और प्रतापगढ़ की टीमों के बीच जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले की शुरुआत में प्रतापगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सुलतानपुर पर दबाव बनाया। लेकिन जैसे-जैसे मैच अंतिम चरणों की ओर बढ़ा, प्रतापगढ़ की रणनीति कमजोर पड़ती गई। इसका पूरा फायदा सुलतानपुर की टीम ने उठाया और अंततः जीत अपने नाम कर ली। सुलतानपुर की ओर से सरायअचल निवासी महेंद्र यादव इस मुकाबले के हीरो बनकर उभरे। उनके सधे हुए दांव और शानदार कौशल के आगे प्रतापगढ़ की टीम टिक नहीं सकी। पूरे मैच के दौरान उनके प्रदर्शन की दर्शकों ने जमकर सराहना की। वहीं प्रतापगढ़ की टीम से आलम, सोहराब, नफीस गूंगा, इस्तिखार, अरबाज आदि ने सराहनीय प्रदर्शन किया,...