गौरीगंज, जनवरी 8 -- अमेठी। गौरीगंज से प्रतापगढ़ जाने वाले हाईवे पर डेढ़ पसार ग्राम पंचायत में रेभिया नाले पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट गई है। उसी के पास नाले में आठ फिट गहरा गड्ढा बना हुआ है। चौड़ीकरण करते समय खुदाई से दुर्घटना की सम्भावना अधिक हो गई है। कोई संकेतक भी नहीं लगा है। अधिवक्ता देव प्रकाश पाण्डेय त्रिभुवन पाण्डेय, केके गुप्ता ने इसे बनवाने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...