मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा गरीबनाथ नगर मंडल के कार्यालय अखाड़ाघाट रोड में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि यूपी के प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद सह भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री संगम गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। साथ ही उनको जिम्मेदारियों भी सौंपी। मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह ने संपर्क कर वोटरों को केंद्र व राज्य के योजनाओं से संबंधित जानकारी देने का कार्य पदाधिकारियों को दिया। कार्यक्रम में अशोक झा, मुकेश पासवान, प्रणव भूषण, पवन दुबे, अंकज सिंह, रवि गुप्ता, आशुतोष कुमार, सिद्धार्थ, सीमा, माधुरी, मुस्कान सिंह, मंजू शाह, अंजली, रमण मिश्रा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.