पटना, फरवरी 21 -- यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 13212/13211 दानापुर-जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस और 13214/13213 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर शनिवार से 02 मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है। 22 फरवरी से 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस सुबह 06.49 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 06.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस दोपहर 1.12 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 1.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 22 फरवरी से गाड़ी सं. 13213 जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस शाम 7.09 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 7.11 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि 23 फरवरी से 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस रात 12.28 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 12.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.