बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती/लालगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानांतर्गत एक गांव में एक किशोरी ने एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने बेटी की मौत के आरोपी युवक शक्तिमान व उसके परिवालों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में लालगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारण का पता लगाने के लिए तहकीकात शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मुख्यारोपी शक्तिमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले पड़ोस के गांव के ...