लखनऊ, अक्टूबर 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सआदतगंज बावली चौकी क्षेत्र में शुक्रवार रात 50 वर्षीय शटरिंग ठेकेदार राधेश्याम प्रजापति ने जान दे दी। घर के अंदर कमरे में फंदे पर उनका शव लटका मिला पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने चार लोगों पर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। राधेश्याम प्रजापति शुक्रवार रात घर पहुंचे। पत्नी किचेन में थी। इस बीच कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पत्नी ने कुछ देर बाद दरवाजे पर धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाती रहीं। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से अंदर देखा। पंखे से रस्सी के सहारे पति को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। आनन फानन फंदे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.